*फिरोजाबाद में राष्ट्रवीर की शोभायात्रा*

फिरोजाबाद (उ.प्र.)। 30 सितंबर 2019। वैध जगदीश प्रसाद द्वारा। फिरोजाबाद शहर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो गया। करबला चौराहे पर राष्ट्रवीर के तेलचित्र पर माल्यार्पण पश्चात चौराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा रसूलपुर पर राष्ट्रवीर की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई।
इस शोभायात्रा में आगे युवा घुड़सवारों की टोली चल रही थी। इनके पीछे गणपति, सांई बाबा, माँ पार्वती आदि की दर्जन भर झाँकियाँ नुमाया रहीं। देश में राठौर समाज की प्रथम युवा महापौर सुश्री नूतन राठौर (फिरोजाबाद) के साथ सैकड़ों महिलाएं और इनके पीछे समाज के गणमान्य समाजबंधुओं के साथ श्री राकेश राठौर (विधायक- सीतापुर) और बड़ी संख्या में समाज के पार्षदगणों के साथ समाजबंधु उपस्थित हुए।
समापन स्थल पर मंच से सभी वक्ताओं ने अपने विचार समाज के समक्ष रखते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया।