*गांधी जयंती : प्लास्टिक मुक्त अभियान*

 







                                                  *गांधी जयंती : प्लास्टिक मुक्त अभियान*
इन्दौर। लोकेन्द्रसिंह राठौर (राठौर-पत्रिका) द्वारा। विश्व में.बढ़ते प्लास्टिक कचरे के प्रति संवेदनशीलता आवश्यक है। संपूर्ण भारत में गांधी जयंती से आरंभ हुए 'सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान' कार्यक्रम का इंदौर में भी आयोजन किया गया।

     श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर से छात्र-छात्राओं ने रैली के रूप में पहुँचकर रीगल चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात रवीन्द्र नाट्यगृह में आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, कैबीनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट एवं बाला बच्चन ने  शा. प्रा. शाला, शिवाजीनगर, इंदौर की 'बाल-कैबिनेट' और शिक्षिकाओं को उनके विद्यालय को  'प्लास्टिक मुक्त विद्यालय' बनाने के प्रयास एवं संकल्प की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया।

      आज से शा. प्रा. शाला, शिवाजीनगर, इंदौर संभवतः मध्यप्रदेश का प्रथम 'सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त विद्यालय' कहलाएगा। इस अवसर पर जिलाधीश श्री लोकेश जाटव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नेहा मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र मकवानी, सह परियोजना अधिकारी डाॅ. मृगेन्द्रसिंह राठौर, सहायक यंत्री श्री मनीष भटेले एवं अन्य अधिकारीगण, शिक्षक उपस्थित रहे।

 

 



 



 















ReplyForward







इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाम के अनुरूप कार्य कर रहे हैं -राठौर रॉयल्स

रन जिंदगी रन ने जीता दर्शको का दिल

सखी सहेलियों ने लिया संकल्प |