दिल्ली मे होगा धरना- प्रदर्शन
अ.भा,राठौर क्षत्रिय महासभा ,एकता प्रकोष्ठ के संयोजक श्री दिलीप सिंह राठौर ने बताया कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के सम्मान में 7 सूत्री मांगो को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन 05 नवंबर 2019 मंगलवार को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। साथ ही पैदल मार्च दोपहर 2 बजे जंतर मंतर से दिल्ली विधानसभा भवन तक की जायेगी। दिलीप सिंह जी ने सभी समाज बन्धुओ को सपरिवार आने की अपील की है।
सात सूत्रीय मांगे -1-उज्जैन मे राष्ट्र वीरदुर्गदास जी राठौर की (सामाधी)को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाये।
2-उज्जैन में वीर दुर्गादास जी राठौर से जुडी विषय वस्तुओं का भब्य संग्रहालय निर्माण कराया जाये।
3-सम्पुर्ण भारत वर्ष मे राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौर कि जयन्ती पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाये।
4-सर्वाजनिक क्षेत्र की भारत सरकार की किसी एक योजना का नाम वीर दुर्गादास राठौर के नाम पर रखा जाये।
5- सभी राज्यों के किसी एक पाठय पुस्तक निगम के अध्याय में राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर के जीवन परिचय का एक अध्याय जोडा जाये।
6-भारत की राजधानी दिल्ली में किसी चौराहे पर वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौर की प्रतिमा स्थापित कि जाये, ओर दिल्ली में वीर दुर्गादास राठौर के नाम पर एक मुख्य मार्ग एवं पार्क का नामकारण किया जाये।
7- देश भर में फैला राठौर समाज आज शोषीत है, इसलिए राठौर समाज को बिकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अति पिछड़ा वर्ग का दर्जा देकर, राठौर समाज को प्रगतिशिल वनाने । कि कृपा करें।