*राष्ट्रवीर प्रतिमा स्थल का निरीक्षण*

 


                       *राष्ट्रवीर प्रतिमा स्थल का निरीक्षण*
ग्वालियर। 7 अक्टूबर 2019। इंजी. पुरूषोत्तमसिंह राठौर (राठौर-पत्रिका) द्वारा। बिरला नगर स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। प्रतिमा स्थल को चारों ओर से संगमरमर एवं नक्काशी किए हुए पत्थरों से सज्जित किया जा रहा है।
      राजस्थानी शैली में निर्मित प्रतिमा के चहुँओर जारी सौन्दर्यीकरण कार्य का जायजा लेने स्थानीय समाजबंधुओं का समूह पहुँचा। इस अवसर पर राठौर समाज, ग्वालियर के अध्यक्ष श्री बनवारीलाल राठौर, श्री रामसेवक औजवार (सहसंपादक, राठौर-पत्रिका), श्री सुरेन्द्र राठौर, श्री राकेश राठौर, श्री सुमित राठौर आदि समाजबंधु उपस्थित रहे और कार्य प्रगति का जायजा लिया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाम के अनुरूप कार्य कर रहे हैं -राठौर रॉयल्स

रन जिंदगी रन ने जीता दर्शको का दिल

सखी सहेलियों ने लिया संकल्प |